home page

खेत्री के उलनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत

 | 
खेत्री के उलनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत


कामरूप (असम), 11 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में खेत्री थानांतर्गत उलनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बुधवार काे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि वायु सेना की स्कॉर्पियो वाहन ठोकर से खेत्री थाना अंतर्गत उत्तर डिमोरिया निवासी अनिल दास (61) की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को पार करने के दौरान यह दुखद दुर्घटना हुई। उस समय नगांव की ओर जा रहे वायु सेना की स्कॉर्पियो वाहन (19बी 132726पी) ने अनिल दास को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण अनिल दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में अनिल को तुरंत खेत्री के अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय