home page

असम : सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत, तीन घायल

 | 
असम : सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत, तीन घायल


असम : सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत, तीन घायल


गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। खेत्री थानांतर्गत नोआगांव में मंगलवार काे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। यह दुर्घटना तब हुई जब खेत्री से जागीरोड की ओर जा रही एक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराई। गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रुस्तम अली अपने पुत्र के कुवैत जाने के कार्य से गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंचे थे। पुत्र को हवाई अड्डा पर छोड़ने के बाद घर लौटने के दौरान गुवाहाटी के खेत्री थानांतर्गत इलाके में यह दुखद दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान रिबुल अली (18), मोनिमाई बेगम (40) और आमिर उद्दीन (40) के रूप में हुई है। दूसरी ओर, घायलों में पुतुमई बेगम (55), अनीसु सुल्ताना (10) और रुस्तम अली (50) में शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर खेत्री यातायात पुलिस पहुंचकर मृत और घायल लोगों को बचाने की कार्रवाई में जुट गयी।

मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। रुस्तम अली, जो दुर्घटना के समय वाहन चला रहे थे। सौभाग्य से, वह बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी पत्नी मोनीमाई बेगम, बेटे रिबुल अली और रुस्तम अली के साले आमिर उद्दीन की जान चली गई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय