काजीरंगा में कांग्रेस का विरोध, ईको-सेंसिटिव जोन घटाने के फैसले का लाेगाें ने किया समर्थन
गोलाघाट (असम), 23 अगस्त (हि.स.)। काजीरंगा में लोगों ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और सांसद रकीबुल हुसैन के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध जताया। कोहारा में आयोजित एक बैठक में लोगों ने कांग्रेस और उसके नेताओं की कड़ी आलोचना की।
काजीरंगा युवा मंच के नेतृत्व में कोहारा नाट्य मंदिर परिसर में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई। इसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से सटे क्षेत्रों के बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
सभा में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा काजीरंगा के ईको-सेंसिटिव जोन का दायरा 10 किलोमीटर से घटाकर एक किलोमीटर करने के फैसले का समर्थन किया गया। लोगों का कहना है कि इस निर्णय के समर्थन में क्षेत्र की जनता लगातार सामने आ रही है।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की भूमिका की आलोचना करते हुए काजीरंगा से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

