काजीरंगा में इको-सेंसिटिव जोन बनाना ही होगा : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 2 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की सुरक्षा के लिए इसके आसपास इको-सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) बनाना ही होगा। उन्होंने कहा कि काजीरंगा का संरक्षण इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस प्रयासों से होगा। बुधवार काे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को काजीरंगा के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को काजीरंगा की बात करनी है तो उसे पहले अपने रवैये पर विचार करना चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई काजीरंगा की सुरक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि काजीरंगा का संरक्षण स्थानीय लोगों को साथ लेकर ही किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि काजीरंगा की सुरक्षा और संरक्षण में स्थानीय जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

