कामरूप डीसी ने कक्षा 10 के छात्रों के आरोहन एक्सपोजर विजिट को दिखाई हरी झंडी
| Aug 26, 2026, 19:11 IST
गुवाहाटी, 26 अगस्त (हि.स.)। कामरूप के जिला उपायुक्त देबा कुमार मिश्रा ने बुधवार को आरोहन योजना 2026-27 के तहत कक्षा 10 के 276 मेधावी छात्रों के चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समग्र शिक्षा, कामरूप द्वारा आयोजित यह यात्रा 26 से 29 अगस्त तक चलेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। छात्र आईआईटी गुवाहाटी, एम्स गुवाहाटी, आईआईटी बोंगरा, टेक सिटी, असम स्टेट जू समेत कई प्रमुख संस्थानों का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर डीसी मिश्रा ने छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी हासिल करने का आग्रह किया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

