कामरूप के ददरा में सामूहिक नारियल और तामोल के पौंधों का वितरण
कामरूप (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। कामरूप जिला कृषि विभाग की पहल पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा, शुआलकुची मंडल के सहयोग से साेमवार काे ददरा में सामूहिक नारियल और तामोल के पौधों का वितरित किया है। इसकी जानकारी भाजपा, असम प्रदेश किसान मोर्चा के महासचिव रंजीत भट्टाचार्य ने दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय किसानों को कृषि कार्य में अधिक प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भरता के रास्ते को खोलने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा नेता ने कहा कि किसान अगर आधुनिक तरीकों से बागवानी या कृषि कार्य में आगे बढ़ते हैं तो आर्थिक रूप से काफी लाभ उठा सकते हैं। किसानों से पौधों की सावधानीपूर्वक रोपाई और देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर काफी संख्या किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

