home page

भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त, दो गिरफ्तार

 | 

कामरूप (असम), 18 जून (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत हाजो के बर्णी न पारा इलाके में बीती रात पुलिस ने अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त किया। मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़े अभियान के दौरान, हाजो पुलिस के अधीनस्थ ददरा पुलिस चौकी प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की मदद से हाजो पुलिस थाना के अंतर्गत बर्णी के कुरिहा में तलाशी अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 500 बोतलें जब्त की, जिन्हें संदिग्ध एनडीपीएस कफ सिरप बताया गया, जिनको अवैध बिक्री के लिए जमा कर रखा गया था। बर्णी न पार निवासी रसीद अली के पुत्र दिलवार हुसैन (26) और जमशेद अली के पुत्र बुबुल अली (35) नामक दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित पदार्थ के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए और जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय