home page

कामरूप में पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

 | 
कामरूप में पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार


कामरूप (असम), 27 जुलाई (हि.स.)। असम के कामरूप जिले के शालमारा न्यू मार्केट क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर एक पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने साेमवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फैजुल इस्लाम, जहांगीर आलम और आशिक उल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों किसी डकैती की वारदात को अंजाम देने की नीयत से वहां पहुंचे थे।

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एएस-02-एक्यू-6778 नंबर की एक वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल थे या नहीं। जांच जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश