विधायक ने 500 नागा साधुओं के साथ की कामाख्या मंदिर तक पदयात्रा
| Jun 20, 2026, 12:23 IST
गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। अंबुबासी मेला के दौरान शनिवार सुबह 9:30 बजे लगभग 500 नागा साधुओं के साथ मध्य गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता ने कामाख्या गेट नर्सरी से कामाख्या मंदिर परिसर तक पदयात्रा की।
यह धार्मिक पदयात्रा श्रद्धा और आस्था के वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। पदयात्रा कामाख्या गेट से प्रारंभ होकर मंदिर परिसर तक पहुंची।
विधायक विजय गुप्ता इस पदयात्रा के दौरान नागा साधुओं की सेवा की तथा उनके साथ शामिल होकर उनका साथ दिया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

