जीपीएस ने खोली पोल, चोरी की बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी की काहिलीपारा पुलिस दोनों शातिर बाइक चोरों काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान सद्दाम हुसैन और साहजामाल शेख के रूप में की गयी है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार काे बताया कि शुक्रवार सुबह काहिलीपारा के कनकलता पथ से दोनों चोरों ने रॉयल एनफील्ड हंटर (एएस-01जीक्यू-0839) नामक बाइक चोरी कर फरार हो गये। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों की पोल खुल गयी। बाइक मालिक द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। वहीं बाइक में जीपीएस लगा हुआ था। जिसके आधार पर जीपीएस से यह जानकारी मिल गयी कि बाइक ग्वालपारा दिशा की ओर जा रही है।
काहिलीपारा पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी धूपधरा पुलिस को दी। धूपधारा पुलिस ने ग्वालपारा की ओर जाते समय ही बाइक के साथ एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा। वहीं, स्थानीय लोग ने भाग रहे चोर काे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया है कि वर्ष 2025 में भी बाइक चोरी करने के बाद गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने सद्दाम हुसैन और साहजामाल शेख को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दोनों चोरों से कहिलिपारा थाने में कड़ी पूछताछ जारी है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

