जुबीन हत्याकांड : श्यामकानु की जमानत याचिका पर आज तीसरी सुनवाई
| May 25, 2026, 12:00 IST
गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। जुबीन हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर साेमवार काे गौहाटी उच्च न्यायालय में तीसरी बार सुनवाई हाेगी।
इससे पहले 22 मई को न्यायाधीश मिताली ठाकुरिया की अदालत में मामले की दूसरी सुनवाई हुई थी। उस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्राण बोरा ने अदालत में दलील दी थी कि जुबीन गर्ग की मृत्यु एक आकस्मिक दुर्घटना का परिणाम थी।
आज की सुनवाई में सरकारी पक्ष जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में अपना पक्ष रखेगा। सरकारी अधिवक्ताओं की टीम के साथ असम के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया भी उपस्थित रह सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

