home page

जोरहाट में तटबंध पर डकैती मामले में तीन गिरफ्तार

 | 

जोरहाट (असम), 27 अगस्त (हि.स.): जोरहाट में जल संसाधन विभाग के अस्थायी शिविर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मालौखात इलाके में नामघरिया के पुत्र कृष्णमणि बोरा, राजेन बोरा और नाथू बोरा के घरों में अभियान चलाकर तटबंध निर्माण में इस्तेमाल होने वाली चोरी की सामग्री बरामद की। कुछ सामग्री घर के अंदर गड्ढा खोदकर छिपाई गई थी।

बताया जा रहा है कि भोगदई नदी के तटबंध की मरम्मत के दौरान श्रमिकों पर हमला कर बदमाशों ने निर्माण सामग्री लूट ली थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश