जोरहाट में प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार
| Sep 2, 2026, 22:18 IST
जोरहाट (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। जोरहाट जिला शहर के फुकन आली में आज पुलिस ने ड्रग्स विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान लगभग 13 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स, 2 सिरिंज, 1,020 रुपये नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।
इस बीच फुकन आली स्थित बायलेन से इंजीनियरिंग छात्र अंगराग चालिहा के घर में ड्रग्स का सेवन करते समय पुलिस ने छापेमारी की। अभियान में चोलाधरा के मानस गर्ग के साथ रातुल दास और अंगराग चालिहा को हिरासत में लिया गया।
जोरहाट सदर थाना प्रभारी ऋषिकेश हजारिका के नेतृत्व में चले इस अभियान नें शहर में ड्रग्स की फैलती लत की तरफ एक बार फिर इशारा किया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

