home page

दो दिवसीय दौरे पर 11 सितंबर को जोरहाट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

 | 

जोरहाट (असम), 31 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आगामी 12 सितंबर को चिनामरा रेलवे ओवरब्रिज का व ज़िला आयुक्त कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। सदर विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने आज बताया कि मुख्यमंत्री 11 सितंबर को यहां दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचेंगे। अगले दिन जोरहाट की दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा।

तय कार्यक्रम के तहत राजबाड़ी स्थित जिला आयुक्तकार्यालय के नये भवन एवं चिनामरा रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन शामिल है। मालूम हो कि वर्ष 2024 के मई महीने में ओवरब्रिज का शिलान्यास हुआ था। 5.45 मीटर लंबे दो लेन वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 64 करोड़ की लागत से किया गया है। दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया गया है।

ज्ञात हो कि इस ओवरब्रिज के पूरा होने से चिनामरा इलाके के लोंगो को बड़ी राहत।मिलेगी। साथ यहां से मरियानी का सफर भी सुगम होगा।रेल फाटक बंद होने से चिनामरा इलाके में कल, कारखाना चलाने वाले व्यापारियों को शहर से आवाजाही करने में काफी समय जाम में फंसना पड़ता था। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिलेगी।यात्रियों को ट्रेन पकड़ने मारियानी जाना पड़ता है। चिनामरा रेल फाटक बंद होने से यात्रियों को भी बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। अब इस ओवरब्रिज के पूरा होने से हर आम व खास को राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai