अतुलित चोकानी 2026-28 के लिए एटीपीए के अध्यक्ष निर्वाचित; समीर फूकन उपाध्यक्ष
जोरहाट (असम), 10 नवंबर (हि.स.)। असम टी प्लांटर्स एसोसिएशन (एटीपीए) की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की मंगलवार को एटीपीए कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में तिनसुकिया जिले की महादेवबाड़ी टी कंपनी के अतुलित चोकानी को वर्ष 2026-28 कार्यकाल के लिए एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
जोरहाट की बहोनी टी कंपनी के समीर फूकन को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया। नव-गठित कार्यकारिणी समिति दिसंबर 2026 में होने वाली एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक के बाद औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेगी।
बैठक में 2024-26 कार्यकाल के निवर्तमान अध्यक्ष समुद्र प्रसाद बरुवा के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों ने उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए नेतृत्व और अमूल्य योगदान को सराहा।
एसोसिएशन के सचिव ने बताया है कि निवर्तमान अध्यक्ष समुद्र प्रसाद बरुवा ने अपने कार्यकाल के दौरान सदस्यों द्वारा दिए गए समर्थन, सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किय।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

