असम सरकार ने जनता भवन में काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के परिधान को लेकर नया निर्देश जारी किया
गुवाहाटी, 27 नवंबर (हि.स.)। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिवालय संस्थान शाखा ने शुक्रवार को एक विशेष परिधान निर्देश जारी किया है। जनता भवन में काम करने वाले सभी वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
असम सरकार ने जनता भवन में काम कर रहे अफसरों-कर्मचारियों के कपड़ों को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवालय संस्थान शाखा ने 27 नवंबर को यह विशेष कपड़ा निर्देश जारी किया। जनता भवन में काम कर रहे सभी वर्गों के अफसरों-कर्मचारियों के लिए यह निर्देश तुरंत लागू होगा।
सरकारी निर्देश में कहा गया है कि कर्तव्यपरायण स्थिति में कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा पहने गए कपड़े सरकारी कर्मचारियों की छवि पर प्रभाव डालने के साथ-साथ सरकार के लिए भी असुविधा पैदा कर रहे हैं।
इस नए पोशाक के निर्देश इस उद्देश्य से जारी किए गए हैं कि कर्मचारियों के बीच सम्मान, अनुशासन और शालीनता बनी रहे।
निर्देशों के अनुसार पुरुष कर्मचारी केवल फॉर्मल पैंट-शर्ट पहन सकते हैं। टी-शर्ट, जींस जैसी कैज़ुअल पोशाक से बचने को कहा गया है। हालांकि, कुर्ता, धोती-पायजामा सहित पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने की अनुमति दी गई है।
वहीं, महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, सलवार सूट और मेखेला-चादर पहनने का उल्लेख किया गया है। टी-शर्ट, जींस और लेगिंग्स जैसी कैज़ुअल पोशाक से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
सिर्फ़ कपड़े नहीं, सरकार ने जूते पहनने के मामले में भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यालय के माहौल के अनुसार औपचारिक जूते पहनने के लिए कहा गया है। क्रॉक्स, फ़्लिप-फ़्लॉप जैसे कैज़ुअल जूते पहनने से मना किया गया है।
इसके अलावा कर्मचारियों को साफ-सुथरे, सुसंगत और आंख को भाने वाले रंग के कपड़े पहनने होंगे। कर्तव्य पालन, प्रशिक्षण, सरकारी बैठक और औपचारिक कार्यक्रमों में कैज़ुअल और पार्टी कपड़े पहनने से मना किया गया है।
यह निर्देश सिर्फ जनता भवन के कार्यालय समय तक सीमित नहीं है। सचिवालय के कर्मचारी भी सचिवालय प्रशिक्षण स्कूल , एएएससी और अन्य सरकारी प्रशिक्षण संस्थाओं में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में यही ड्रेस कोड नियम का पालन करेंगे।
असम सरकार ने स्पष्ट किया है निर्देश का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

