जागीरोड में ट्रक ने ट्रेवेलर काे मारी टक्कर, 24 यात्री घायल
मोरीगांव, 12 अप्रैल (हि.स.)। मोरगांव जिलांतर्गत जागीरोड के सेमीकंडक्टर परियोजना के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक ट्रेवेलर काे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रेवेलर सवार 24 यात्री घायल हुए हैं । जानकारी के अनुसार राजधानी गुवाहाटी से तेजपुर की ओर जा रहे ट्रेवेलर में लगभग 24 यात्री सवार थे। सेमीकंडक्टर परियोजना के पास एक ट्रक नेट्रेवेलर काे टक्कर मार दी। इससे ट्रेवेलर सवार सभी 24 यात्री घायल हो गये। दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को डॉक्टरों ने तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के लिए रेफर कर दिया। सामान्य रूप से घायलों का इलाज जागीरोड स्थित अस्पताल में किया गया। इस बीच दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर जागीरोड पुलिस पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेवेलर को सड़क से क्रेन की मदद से हटाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

