home page

बजाली के केंदुगुड़ी में भयावह सड़क हादसा, एक की मौत

 | 
बजाली के केंदुगुड़ी में भयावह सड़क हादसा, एक की मौत


बरपेटा (असम), 22 नवंबर (हि.स.)। बजाली जिले के केंदुगुड़ी में बीती रात हुए एक भयावह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। यह हादसा 127 नंबर (ए) इंडो-भूटान अंतरराष्ट्रीय हाइवे पर हुआ। दुर्घटना के दौरान मौके पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान इलाके के बदुलीपारा निवासी बुलु दास (30) के रूप में हुई है।

चारपहिया वाहन के साथ आमने-सामने की टक्कर के कारण बाइक सवार बुलु दास की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि चारपहिया वाहन (एएस-36-1417) और बाइक (एएस-28एफ-0870) दोनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। दुर्घटना में चारपहिया वाहन के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत पाठशाला के मदन राउत असैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाठशाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय