home page

असम सीमा पर बांग्लादेश से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन लोगों को प्रवेश से रोका

 | 
असम सीमा पर बांग्लादेश से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन लोगों को प्रवेश से रोका


गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य की सीमा पर सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को रोक दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि बांग्लादेश से घुसपैठ पर रोक लगाने और असम की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य में स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है।

उन्होंने कहा कि बीती रात सतर्क सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश का प्रयास कर रहे तीन लोगों की पहचान की और उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और सीमा की अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी हर कोशिश को सख्ती से नाकाम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सीमा को सुरक्षित रखकर देश को सुरक्षित बनाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश