home page

असम में ऑर्थोडॉक्स चाय पर अनुदान 10 से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलो

 | 
असम में ऑर्थोडॉक्स चाय पर अनुदान 10 से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलो


गुवाहाटी, 23 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को ऑर्थोडॉक्स चाय पर दी जाने वाली राज्य सरकार की सब्सिडी 10 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि इस वर्ष असम की चाय के रिकॉर्ड उत्पादन और निर्यात के बाद सरकार ने चाय उद्योग को और सशक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह कदम ऑर्थोडॉक्स चाय के उत्पादन को बढ़ावा देने और उद्योग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से चाय उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ-साथ राज्य के चाय श्रमिक भाई-बहनों को भी काफी लाभ और खुशी मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश