home page

18 घुसपैठियों को वापस भेजा, कार्रवाई हमेशा जारी रहेगी : मुख्यमंत्री

 | 
18 घुसपैठियों को वापस भेजा, कार्रवाई हमेशा जारी रहेगी : मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति के बीच लोगों के जीवन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। साथ ही असम की पहचान और सुरक्षा की रक्षा के लिए भी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात 18 घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि असम की अस्मिता और सुरक्षा को किसी भी खतरे से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार की सतर्कता से कोई समझौता नहीं होगा और घुसपैठ के खिलाफ अभियान 24×7 पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश