असम के होजाई में संदिग्ध मादक पदार्थों के साथ एक गिरफ्तार
| Oct 21, 2026, 13:07 IST
होजाई (असम), 21 अक्टूबर (हि.स.)। असम के होजाई जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 23.46 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अब्दुल रहीम के रूप में हुई है।
पुलिस ने होजाई जिले के कंदुलिमारी मिकिर बारी गांव में अभियान चलाकर दो साबुन की डिब्बियों में रखे संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किए। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई, जिसका पंजीकरण नंबर एएस 02 एबी 1325 है। इसके अलावा पुलिस ने तीन कंटेनर भी जब्त किए।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस सिलसिले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

