home page

असम : होजाई में एसएसबी की जी समवाय ने आयोजित की लघु मैराथन एवं देशभक्ति दौड़

 | 
असम : होजाई में एसएसबी की जी समवाय ने आयोजित की लघु मैराथन एवं देशभक्ति दौड़


गुवाहाटी, 06 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की जी समवाय, होजाई द्वारा लघु मैराथन एवं देशभक्ति दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में जी समवाय के समवाय प्रभारी इंस्पेक्टर (जीडी) मुकेश कुमार मीणा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस मिनी देशभक्ति मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ लगाना नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को मजबूत करना है। मुझे विश्वास है कि सभी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ इसमें भाग लेकर देश के प्रति अपने समर्पण का परिचय देंगे।

भारत माता की जयघोष के साथ कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीणा एवं जिला खेल अधिकारी दीपराज सोनोवाल ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले युवाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा बाकी सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।

इसके बाद पुनः जी समवाय के प्रभारी मीणा ने अपने संबोधन में बताया कि हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी युवाओं ओर बल के कार्मिकों नागरिकों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मैराथन का उद्देश्य जवानों एवं नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित किया तथा सभी को शपथ दिलवाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ प्राइज समारोह को सम्पत किया गया।

अंत में एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय