home page

लामडिंग में चोरी की सामग्री के साथ चोर गिरफ्तार

 | 

होजाई (असम), 07 मार्च (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लामडिंग में दिन-ब-दिन बढ़ते चोरी के आतंक के बीच, लामडिंग में चोरी की सामग्री के साथ एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने चोरी के गैस सिलेंडर के साथ सानू नाम के एक शातिर चोर को पकड़ा। पूछताछ के बाद चोर को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।

गिरफ्तार चोर ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। लीला रानी मजूमदार नामक एक गरीब महिला के घर का ताला तोड़कर सानू नामक चोर ने गैस सिलेंडर चुराया था।

चोर ने गैस सिलेंडर चोरी करके गुर बस्ती निवासी गीता दास नामक महिला को 1500 रुपए में बेच दिया था। शातिर चोर सानू पर पहले भी चोरी के आरोप लगते रहे हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और चोर को अपनी कस्टडी में लेकर आगे की जांच के लिए थाने ले गयी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय