डबका के यमुना मोडंगा वनक्षेत्र में आज फिर से चलेगा प्रशासन का उच्छेद अभियान
होजाई (असम), 17 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य में फिर से आज अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की है। आज जिले के डबका यमुना मोडंगा वनक्षेत्र में फिर से उच्छेद अभियान चलेगा। इस वर्ष के जनवरी माह में संरक्षित वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर होजाई जिला प्रशासन ने उच्छेद अभियान चला था। 1098 परिवारों को बाहर निकालकर 700 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया था। लेकिन वनक्षेत्र में निवास कर रहे 152 परिवार उच्च न्यायालय पहुंचे। इस कारण अस्थायी रूप से परिवारों को राहत मिली थी। लेकिन बाद में गौहाटी उच्च न्यायालय ने इन 152 परिवारों को पहले तीस दिनों के भीतर उपयुक्त भूमि खाली करने का निर्देश दिया था।
इस बीच तीन दिन बीत चुका है और लगभग तीन महीने निकल चुके हैं। इसलिए आज प्रशासन का बुलडोज़र फिर चलेगा। शनिवार सुबह 6 बजे से यमुना मोडांग संरक्षित वन क्षेत्र के 152 घरों को ध्वस्त करने के साथ-साथ 525 बीघा वन क्षेत्र की जमीन को भी खाली किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 12 जेसीबी और तीन सौ से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैयार किए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

