हैलाकांदी में भीषण आग, 22 दुकानें जलकर राख
| Jul 25, 2026, 10:17 IST
हैलाकांदी (असम), 25 जुलाई (हि.स.)। असम के हैलाकांदी जिले के जयकृष्णपुर बाजार में बीती रात भीषण आग लगने से कम से कम 22 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस आगजनी में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नष्ट होने की आशंका जताई गई है।
आग ने देखते ही देखते बाजार के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

