home page

कुआं में गिरने से महिला की मौत

 | 

गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के मालीगांव इलाके में एक महिला की मौत कुआं में गिरने की वजह से हुई। जिसके बाद इलाके में मातम छा गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मालीगांव के आदिमगिरी पहाड़ी इलाके में पहाड़ पर जंगली साग लेने गई महिला फिसल कर एक कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने महिला को 40 फीट गहरे कुएं से बाहर निकला। कुंए से बाहर निकाले जाने तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मृत महिला की पहचान पूर्णिमा डेका के रूप में की गई है। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी