लगातार बारिश से गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव
| Sep 1, 2026, 11:55 IST
गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में कृत्रिम बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई है।
उजानबाजार इलाके में लगातार बारिश के बीच एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, शहर के कई अन्य हिस्सों में भी पानी जमा होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

