home page

असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

 | 
असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा


गुवाहाटी, 13 मई (हि.स.)। असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा बुधवार काे गुवाहाटी पहुंचे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के विरूद्ध तीन विदेशी पासपोर्ट रखने को लेकर लगाए गये आरोपों के मामले में पवन खेड़ा क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे हैं।

क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पहुंचने के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है। साथ ही कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

उल्लेखनीय है कि, पवन खेड़ा ने गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाने के बाद से छिपते फिर रहे थे। मुख्यमंत्री की पत्नी ने खेड़ा के आरोपों को झूठा बताते हुए क्राइम ब्रांच में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंची तो वे भूमिगत हो गये।

इस बीच खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाई। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने गौहाटी उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन करने के लिए कहा था। इस बीच गौहाटी उच्च न्यायालय ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देते हुए कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं। जिसके चलते आज खेड़ा क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय