home page

जागीरोड सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 3,789 करोड़ की सहायता देगी असम सरकार

 | 
जागीरोड सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 3,789 करोड़ की सहायता देगी असम सरकार


गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने जागीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई के लिए 3,789 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है, जबकि केंद्र सरकार 10,255 करोड़ रुपये का सहयोग देगी। इस तरह परियोजना को कुल 14,044 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी।

उद्योग मंत्री बिमल बोरा ने विधानसभा में बताया कि 27,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 27,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे, जिनमें लगभग 15,000 प्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं। मोरीगांव जिले में स्थापित होने वाली यह इकाई प्रतिदिन 4.8 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप बनाने में सक्षम होगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश