home page

गुवाहाटी में सात स्थानों पर खुलेंगे विशेष सहायता केंद्र

 | 
गुवाहाटी में सात स्थानों पर खुलेंगे विशेष सहायता केंद्र


गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि गुवाहाटी में नागरिकों को उनके नजदीक ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कम से कम सात महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन केंद्रों पर उप-पंजीयक की मौजूदगी रहेगी और भूमि एवं फ्लैट पंजीकरण समेत विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को जिला आयुक्त कार्यालय तक आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी तथा समय और यात्रा खर्च की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से सरकारी सेवाओं को लोगों की चौखट तक पहुंचाने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी एवं जनमुखी बनाने में मदद मिलेगी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश