home page

एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला रूपामणि गड़ को असम पुलिस में उपनिरीक्षक पद देगी सरकार

 | 
एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला रूपामणि गड़ को असम पुलिस में उपनिरीक्षक पद देगी सरकार


गुवाहाटी, 26 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली असम की पहली महिला रूपामणि गढ़ को असम पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) का पद देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यदि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सहमति देती है, तो रूपामणि गढ़ की नियुक्ति असम पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि लखीमपुर स्थित रूपामणि गड़ के घर से लीलाबाड़ी हवाई अड्डे तक की सड़क को पक्का किया जाएगा और उसका नाम रूपामणि गड़ के नाम पर रखा जाएगा।

डॉ. सरमा ने कहा कि असम से इससे पहले किसी भी महिला ने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त नहीं की थी। उन्होंने कहा कि रूपामणि गड़ की यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्वर्णीम अक्षरों में लिखी जाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश