निजी नर्सिंग होम के खिलाफ असम सरकार अपनाएगी सख्त रुख
गुवाहाटी, 25 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने निजी नर्सिंग होम में मरीजों और उनके परिजनों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार के सख्त रुख के संकेत दिए हैं।
एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पैसे का भुगतान नहीं कर पाने के कारण किसी मरीज या मृतक के शव को नर्सिंग होम में रोककर नहीं रखा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए सरकार जल्द ही महत्वपूर्ण कदम उठाने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी, जिस पर नर्सिंग होम के खिलाफ कंप्लेंट किया जा सकता है। इस कंप्लेंट पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
इस संबंध में आगामी कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

