home page

नौ अगस्त से शुरू होगा बाढ़ क्षति का सर्वेक्षण, प्रभावित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री सरमा

 | 
नौ अगस्त से शुरू होगा बाढ़ क्षति का सर्वेक्षण, प्रभावित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री सरमा


गुवाहाटी, 07 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से खड़ी है और आगे भी हरसंभव सहायता जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि सरकार की सहायता केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षतिग्रस्त घरों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों, नामघरों, आजीविका और ऋण संबंधी सहायता सहित सभी क्षेत्रों को शामिल करेगी।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण 9 अगस्त से शुरू किया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के पुनर्वास और जीवन को पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश