home page

असम के तीन जिलों में 638 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि मुक्त, 1,116 परिवारों का कब्जा हटाया गया

 | 
असम के तीन जिलों में 638 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि मुक्त, 1,116 परिवारों का कब्जा हटाया गया


गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। असम सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए पिछले दो दिनों में गोलाघाट, होजाई और नगांव जिलों में 638 हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को कब्जामुक्त कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के तीनों जिलों में बेदखली अभियान अभी भी जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान चलाए गए अभियान में 1,116 परिवारों के कब्जे वाली भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असम की भूमि और राज्य के हितों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि असम की जमीन को राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सुरक्षित रखने का सरकार का संकल्प अडिग है। सरकार अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश