home page

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुपालन क्षेत्र पर असम सरकार का जोर

 | 
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुपालन क्षेत्र पर असम सरकार का जोर


गुवाहाटी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से सरकार पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार गाय पालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन और बकरी पालन सहित पशुपालन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण पशु आहार की उपलब्धता और पशुपालन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य पारंपरिक पशुपालन को व्यावसायिक उद्यमों में बदलना और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे असम की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश