ऊपरी असम की बाढ़ अभूतपूर्व, हर पीड़ित की हरसंभव मदद करेगी सरकार : पीयूष हजारिका
गुवाहाटी, 22 जुलाई (हि.स.)। असम के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने बुधवार को विधानसभा में राज्य की बाढ़ की स्थिति पर आधिकारिक वक्तव्य देते हुए कहा कि सरकार सामान्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती है, लेकिन ऊपरी असम में आई बाढ़ की स्थिति पूरी तरह अप्रत्याशित थी, जिसके कारण सरकार और प्रशासन को पूर्व तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।
उन्होंने बताया कि ऊपरी असम में बाढ़ की सूचना मिलते ही नई दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने चराईदेव, शिवसागर और जोरहाट के संरक्षक मंत्रियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए।
हजारिका ने कहा कि कुछ ही घंटों के भीतर संबंधित मंत्री प्रभावित जिलों में पहुंच गए और जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने विधानसभा को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

