home page

असम राज्यपाल ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोगों की भलाई की कामना की

 | 
असम राज्यपाल ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोगों की भलाई की कामना की


गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और असम की प्रथम महिला कुमुद देवी ने गुरुवार को कामाख्या मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने देवी कामाख्या की पूजा-अर्चना की और असम के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यपाल और प्रथम महिला का मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि राज्यपाल का कामाख्या मंदिर का दौरा चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश