home page

असम के राज्यपाल ने की अपने आधिकारिक काफिले में 70 प्रतिशत कटौती की घोषणा

 | 

गुवाहाटी, 13 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार राष्ट्र-निर्माण के आह्वान करते हुए असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राज्य में ईंधन बचाने और टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार काे राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले आधिकारिक काफिले का आकार 70 प्रतिशत तक कम कर दिया जाएगा।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने असम के लोक भवन में बिजली की खपत कम करने के लिए भी कदम उठाए हैं। इससे पहले, उन्होंने संसाधनों को बचाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के चल रहे प्रयासों के तहत, ईंधन के सामान्य उपयोग में 10 प्रतिशत की कटौती करने के कदम उठाए थे।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि रोजमर्रा के कामों में छोटे लेकिन सार्थक बदलाव, राष्ट्रीय संसाधनों को बचाने और एक अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल संस्थानों और नागरिकों, दोनों को ही, राष्ट्र के व्यापक हित के लिए ज़िम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। यह पहल टिकाऊ विकास और 'आत्मनिर्भर भारत' के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप शुरू की गई है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय