राज्यपाल ने काजीरंगा में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक
| Nov 13, 2026, 22:15 IST
गुवाहाटी, 13 नवंबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने काजीरंगा में हुए उस दुखद सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिसमें आज कई लोगों की जानें चली गईं।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है।
राज्यपाल ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस भारी नुकसान को सहने की शक्ति, साहस और धैर्य दें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

