home page

राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 | 
राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने यहां जारी अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक है और यह पर्व आशा तथा उज्ज्वल भविष्य का संदेश लेकर आता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार लोगों के बीच एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा सभी बुराइयों के खिलाफ मिलकर संघर्ष करने की प्रेरणा देगा।

आचार्य ने कामना की कि मां दुर्गा के दिव्य दर्शन से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन भक्ति, करुणा और प्रेम से परिपूर्ण हो।

राज्यपाल ने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा सभी को सदाचार और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में शांति, आनंद और समृद्धि लाने की प्रार्थना भी की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश