home page

भारतीय वायुसेना के पांच जवानों के बलिदान पर राज्यपाल ने जताया शोक

 | 
भारतीय वायुसेना के पांच जवानों के बलिदान पर राज्यपाल ने जताया शोक


गुवाहाटी, 13 जून (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शनिवार को जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर एएन-32 विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पांच जवानों के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पांच वीर वायु योद्धाओं का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदैव कृतज्ञता और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

राज्यपाल आचार्य ने दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य परिजनों को प्रदान करें।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश