home page

राज्यपाल ने सिलचर में असम राइफल्स के जवानों के साथ मनाई होली

 | 
राज्यपाल ने सिलचर में असम राइफल्स के जवानों के साथ मनाई होली


गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों और अधिकारियों के साथ श्रीकोना, सिलचर में आज होली का उत्सव मनाया।

राज्यपाल ने जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण, अनुशासन और साहस की सराहना की। उन्होंने पूर्वोत्तर में शांति बनाए रखने तथा स्थानीय समुदायों के साथ विश्वास मजबूत करने में असम राइफल्स की भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें महानिरीक्षक (पूर्व) मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह भिंडर भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश