home page

असम के राज्यपाल ने श्री गौहाटी गौशाला में मनाया दीपावली का उत्सव

 | 
असम के राज्यपाल ने श्री गौहाटी गौशाला में मनाया दीपावली का उत्सव


गुवाहाटी, 09 नवंबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार की शाम प्रथम महिला कुमुद देवी के साथ गुवाहाटी स्थित श्री गौहाटी गौशाला का दौरा किया और संस्थान की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

राज्यपाल ने श्री गौहाटी गौशाला के पदाधिकारियों और सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समारोह के आयोजन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने देश की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को मजबूत बनाने में श्री गौहाटी गौशाला की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश