home page

उद्योग-अकादमिक साझेदारी मजबूत करने से असम में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : राज्यपाल

 | 
उद्योग-अकादमिक साझेदारी मजबूत करने से असम में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : राज्यपाल


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शनिवार को शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल ने नगांव विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय उद्योग-अकादमिक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, स्वचालन और डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण सुविधाओं को आधुनिक बनाने का आग्रह किया।

आचार्य ने जागीरोड में सेमीकंडक्टर परियोजना, धुबड़ी में ताप विद्युत संयंत्र और नामरूप में अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने युवाओं से नवाचार, व्यावहारिक कौशल और उद्यमिता पर ध्यान देने का आह्वान किया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश