home page

असम में पीएनजी पर वैट घटाकर किया गया पांच फीसदी

 | 
असम में पीएनजी पर वैट घटाकर किया गया पांच फीसदी


गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस निर्णय से पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए अधिक किफायती होगी, गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों की आर्थिक व्यवहार्यता में सुधार होगा, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में असम की यात्रा और मजबूत होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश