home page

गोलकगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

 | 
गोलकगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत


धुबड़ी (असम), 26 नवम्बर (हि.स.)। गोलकगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की ठोकर से शुक्रवार काे 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। गोलकगंज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। यह हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ। मृतक महिला की पहचान शेफाली विश्वास (55) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला गुवाहाटी से सिलिगुड़ी की ओर जाने वाली सिलघाट ट्रेन में यात्रा कर गुवाहाटी में अपने पुत्र के घर से गोलकगंज रेलवे स्टेशन उतरी थी। स्टेशन पर उतरने के बाद, असावधानी के कारण वह फिसलकर ट्रेन के पहियों के नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक शेफाली विश्वास गोलकगंज नगर पंचायत के 8 नंबर वार्ड निवासी और स्वर्गीय बुद्धिश्वर विश्वास की पत्नी बताई गयी हैं। जीआरपी ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय