सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर
गोलाघाट (असम), 16 अप्रैल (हि.स.)। गोलाघाट जिले के ढेकियाल में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गये। दोनों की स्थिति बेहद चिंताजनक बतायी गयी है। यह हादसा पंडित हेमचंद्र गोस्वामी मार्ग पर हुआ।
गोलाघाट पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि पंडित हेमचंद्र गोस्वामी मार्ग पर दाे बाइकाें की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों (एएस-05एल-4754 और एएस-06एक्स-3097) पर सवार तीन व्यक्ति हादसे की चपेट में आ गये।इस दाैरान एक व्यक्ति की माैके पर ही माैत हाे गई और दाे अन्य गंभीर रुप से घायल हाे गए।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची ढेकियाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। गंभीर स्थिति में दो लोगों को गोलाघाट जिला कुशल कोंवर सदर अस्पताल में भेजा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस इस मामले की जांच जारी रखे हुए है। अंतिम सूचना मिलते तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

