विश्वनाथ में पांच दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न
| Sep 18, 2026, 19:51 IST
विश्वनाथ (असम),18 सितंबर (हि.स.)। विश्वनाथ जिला शहर स्थित सार्वजनिक श्रीश्री गणेश पूजा समिति का 16वां गणेशोत्सव पांच दिवस कार्यक्रम शुक्रवार काे धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। गणेश चतुर्थी से शुरू पूजा पंडाल में सभी दिन बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा।
वहीं, आज अंतिम दिन बप्पा की महाआरती के बाद हवन का भव्य आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर के समय गणेश मूर्ति को भव्य तरीके से गाड़ी में विराजमान कराते हुए पूरे विश्वनाथ चारीआलि शहर की परिक्रमा की गई।
श्रद्धालु नाचते -गाते विश्वनाथ घाट में बप्पा का विसर्जन कर नम आँखों से विदाई दी। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी, सलाहकार, सदस्य और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

