home page

वर्ष 2026-27 के असम बजट का अगप ने किया स्वागत, बताया विकासोन्मुखी और दूरदर्शी

 | 
वर्ष 2026-27 के असम बजट का अगप ने किया स्वागत, बताया विकासोन्मुखी और दूरदर्शी


गुवाहाटी, 10 जुलाई (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट बताया है। पार्टी ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

अगप अध्यक्ष एवं मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि दो लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य, गुवाहाटी हवाईअड्डे के विस्तार तथा अरुणोदय और निजुत मोइना जैसी योजनाओं को जारी रखने का निर्णय राज्य के समग्र विकास को गति देगा। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंत्री केशव महंत ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित असम के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार साबित होगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश